बंद

    कार्यशालाएँ एवं प्रशिक्षण

    केंद्रीय विद्यालय संगठन, गुणवत्तापूर्ण स्कूली शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध एक शैक्षिक संगठन है| गुणवत्ता पूर्ण सेवा के लिए कुशल पेशेवर प्रतिबद्ध शिक्षण-एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों की आवश्यकता होती है। प्रशिक्षण और विकास कार्यक्रमों का उद्देश्य शिक्षकों और कर्मचारियों को उनके व्यावसायिक विकास के लिए आवश्यक ज्ञान, कौशल और दृष्टिकोण से लैस करने के लिए गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्रदान करना है ताकि वे उनकी देखभाल के लिए सौंपे गए छात्रों की वृद्धि और विकास में योगदान दे सकें।
    केविसं.का लक्ष्य व्यावसायिक एवं विभागीय कार्यों में दक्ष बनाने के लिए सभी को वांछित दीर्घ एवं अल्पकालिक प्रशिक्षण (इन-सर्विस कोर्स) प्रदान करना है। इसके अलावा, के.वि.सं.प्रणाली में सुचारू एकीकरण सुनिश्चित करने के लिए नए कर्मचारियों के लिए प्रवेश प्रेरणा/अभिविन्यास कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं।
    के.वि.सं.प्रशिक्षण कार्यक्रमों के अलावा, शिक्षकों को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) और राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) द्वारा डिजाइन किए गए विभिन्न पाठ्यक्रमों, कार्यशालाओं और मॉड्यूल में भाग लेने और पूरा करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

    फोटो गैलरी

    • cpdworkshop cpdworkshop
    • cpd workshop cpd workshop
    • cpd workshop cpd workshop